Showing posts with label bollywood heroine pictures. Show all posts
Showing posts with label bollywood heroine pictures. Show all posts

Friday, February 22, 2008

तस्वीरों में : बिकनी में बॉलिवुड बालाएं

एक दौर था जब बॉलिवुड की बालाएं बिकनी पहनने से झिझकती थीं। अब तो अपने करियर के ग्राफ में तेजी लाने के लिए बॉलिवुड ऐक्ट्रेस धड़ल्ले से बिकनी पहनकर पर्दे पर आ रही हैं। बात जब बिकनी की हो तो बिपाशा को कैसे भूला जा सकता है। 'धूम2' में बिपाशा ने बिकनी पहनकर दर्शकों के दिलों में धूम मचा दी थी। 'अजनबी', 'राज' और 'जिस्म' जैसी फिल्मों में बिपाशा ने काफी बोल्ड सीन दिए।

आज भले ही कैटरीना कैफ ठीकठाक कपड़ों में नजर आती हैं लेकिन अपनी पहली ही फिल्म 'बूम' में उन्होंने बिकनी में बोल्ड अदाओं से दर्शकों को मदहोश कर दिया था।

मल्लिका सहरावत ने 'ख्वाहिश' फिल्म में 17 चुंबन देकर यह जता दिया था कि उन्हें बोल्ड सीन देने में कोई झिझक नहीं है। 'मर्डर' में उन्होंने अपनी सेक्सी इमेज को और पुख्ता किया। इस फिल्म में उन्होंने बिकनी में कई सीन दिए।

दीपिका पादुकोण अगर बिकनी में दिखें, तो जाहिर सी बात है कि लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ जाएगी। फिल्म 'ओम शांति ओम' में सौम्य दिखने वाली दीपिका किगंफिशर के कैलेंडर के लिए बिकनी में खूब पोज दे चुकी हैं।


करीना कपूर की सेन्शुअस ब्यूटी का लोहा पूरा बॉलिवुड मानता है। 'चमेली' में बारिश की बूंदों में भींग रहीं करीना की अदाएं किसी के मन में हलचल मचा सकती हैं। फिल्म 'डॉन' के गीत 'ये मेरा दिल प्यार का दीवाना' पर किया गया उनका सेक्सी डांस याद है ना!

किम शर्मा ने अपनी पहली फिल्म 'मोहब्बतें' में ही सेक्सी अदाओं का ऐसा जलवा दिखाया कि लोगों के मुंह से अनायास ही 'वाह' निकल पड़ा। उनकी शोख अदाओं का जादू कुछ ऐसा चला कि युवराज सिंह भी उनके दीवाने हो गए थे।

फिल्म ऐक्टर कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जगजाहिर हैं।कामसूत्र का उनका ऐड अभी लोगों के दिलों में अरमान जगा देता है।

अपनी पहली ही फिल्म 'अंदाज' में बिकनी पहन कर प्रियंका ने यह जता दिया कि वह ब्यूटिफुल तो हैं ही, साथ ही बोल्ड सीन करने से भी उन्हें परहेज नहीं है। 'एतराज' फिल्म में भी प्रियंका बिकनी में दिखीं।

फिल्म 'रंगीला' में उर्मिला बिकनी में नजर आईं। अपनी मादक अदाओं और सेक्स अपील से उन्होंने दर्शकों को दीवाना बना दिया।

ऐसा नहीं है कि बॉलिवुड में बिकनी का चलन ताजा है। पुरानी अभिनेत्रियों में से कई ने भी अपने करियर की शुरुआत में ही बिकनी पहनकर सबको चौंका दिया। उन्हीं में से एक थीं शर्मिला टैगोर।

नूतन और बिकनी! शायद इस बात पर आपको यकीन न हो, लेकिन यह सच है। यह तस्वीर देखने के बाद तो आपको यकीन हो गया न कि नूतन ने भी बिकनी पहनी थी।

जीनत अमान की गिनती बॉलिवुड की बोल्ड ऐक्ट्रेस में होती है। 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'रोटी कपड़ा और मकान' जैसी फिल्मों में डायरेक्टर्स ने उनके बदन की खूबसूरती को बेहद ही सुंदर तरीके से पेश किया है। 'हाय-हाय रे मजबूरी' गीत पर पानी में भींगती जीनत को दर्शक शायद ही कभी भूल सकेंगे।

फिल्म ऐक्ट्रेस रिया सेन और राइमा सेन की मां मुनमुन सेन अपने जमाने की हॉट अभिनेत्री थीं। मुनमुन सेन कितनी हॉट थीं, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने पेंटर वसीम कपूर को अपनी नेकिड पेंटिंग बनाने का ऑफर दिया था। हालांकि किसी कारणवश यह पेंटिंग नहीं बन पाई।

http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshowpics/msid-2791716.cms